फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गौड़ ब्राह्मण सभा प्रधान और सचिव पद के लिए आज होगा मतदान

Fri, 01 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-29गौड़ ब्राह्मण सभा  के चुनाव को लेकर तैयारियां करते चुनाव अ​धिकारी मनीष व​​​​शिष्ठ
विज्ञापन
नारनौल। जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान और सचिव पद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभा के दोनों पदों पर शनिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन

इस मतदान में पूरे जिले से चुनकर आए 87 कॉलेजियम सदस्य मतदान करेंगे। यह जानकारी चुनाव अधिकारी एडवोकेट मनीष वशिष्ठ ने दी। बताया कि मतदान शनिवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद मतगणना होगी और विजय प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। सभा के इस चुनाव में विजेता प्रधान जिले के 4200 आजीवन सदस्यों को प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

सभा में प्रधान व सचिव के चुनाव को लेकर दोनों तरफ से प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत आंकलन कर रहे हैं। गौड़ सभा के प्रधान पद को लेकर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें मोहित भारद्वाज द्वारा पूर्व प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट के पक्ष में अपना नामांकन वापस लेने से राकेश मेहता की स्थिति बेहतर नजर आ रही है। फिलहाल प्रधान पद पर एडवोकेट राकेश मेहता व धीरज शर्मा के बीच मुकाबला है। धीरज शर्मा बदलाव को लेकर कॉलेजियम सदस्यों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं गौड़ सभा के सचिव पद को लेकर भी कृष्ण कुमार शर्मा व राजेश शर्मा के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें