फोटो संख्या:53- राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय उन्हानी में आयोजित मतदान जागरूकता शिविर में हि
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता, प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद व अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह के निर्देशानुसार मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुधीर यादव की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत डॉ. आरएस रंगा निदेशक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को मतदान के बारे में जागरूक किया गया।
प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव महापर्व होता है। मतदाताओं को चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। लोकतंत्र में चुनावों के माध्यम से सरकार को वैद्यता प्राप्त होती है। विधानसभा के चुनाव 5 अक्तूबर को हैं। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करें एवं अपने आसपास के मतदाताओं को भी जागरूक करें। सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके।