फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर अभियान के तहत 15 जून से होगा मतदाताओं का सत्यापन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत हरियाणा में 15 जून से 22 सितंबर तक मतदाताओं के विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त बुधवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के बाद जिला स्तर के अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अमले की तैनाती लगभग पूरी कर ली गई है। जिले में 82 बीएलओ सुपरवाइजर और 772 बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। आगामी 5 से 14 जून तक सभी बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। जिले में 175 ऐसे मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है।
इनमें से 62 केंद्रों को समायोजित किया जा चुका है जबकि 113 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे 14 जुलाई तक चुनाव मुख्यालय चंडीगढ़ भेजा जाएगा। प्रस्तावित नए केंद्रों में अटेली के 24, महेंद्रगढ़ के 30, नारनौल के 31 और नांगल चौधरी के 28 मतदान केंद्र शामिल हैं।
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि जिला कॉल सेंटर 1950 के कार्य समय को जल्द ही सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बढ़ाया जाएगा। बैठक में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, उदय सिंह, डॉ. मंगल सेन और निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें