फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए उपायुक्त लेंगे बैठक

Wed, 27 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची के शुद्धिकरण के संबंध में उपायुक्त संजीव वर्मा की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को 11 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में राजनीतिक दलों व सभी ईआरओ की बैठक लेंगे। नायब तहसीलदार हरीश कुमार ने बताया कि 1 मई को जिले के सभी बीएलओ अपने-अपने स्थान पर बैठकर मतदाता सूची में नामों की शुद्धता के लिए फार्म भरेंगे। यहां पर कोई भी नागरिक अपना नाम व पता आदि ठीक करवा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा नए वोटर 1 जनवरी 2016 की को क्वालीफाइंग तिथि मानकर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान अगस्त माह तक चलेगा। इस बैठक के लिए जिले की सभी राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। उन सभी के साथ इस बैठक में इस मतदाता के शुद्धिकरण के संबंध में उपायुक्त के साथ मंत्रण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें