फोटो नंबर-15पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्र एवं स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-संस्
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने की। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चंद्र मोहन ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्योंको मतदान करने की शपथ दिलवाई। साथ ही महाविद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा और महिला थानाप्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला थानाप्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसमें सक्रिय सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों के साथ सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।