फोटो नंबर- 05गोशाला में टीन शेड का लोकार्पण करते बीएम शर्मा व उनकी पत्नी। स्रोत : संस्था
मंडी अटेली। बाबा शरणाई नाथ गोशाला में बीएम शर्मा व उनकी अध्यापिका पत्नी कांता देवी ने तीन लाख की लागत से टीन शेड, खोर व वट वृक्ष का चबूतरा बनवाया। इसका लोकार्पण महाराज पहाड़ी नाथ ने किया। टीन शेड पर 2.65 लाख व चबूतरे पर 34 हजार खर्च हुए। इससे गोशाला के 650 गोवंश को गर्मी-बारिश में राहत मिलेगी। बीएम शर्मा 14 साल पहले पीएनबी से सेवानिवृत्त हुए थे। वे गोशाला के सचिव भी रह चुके हैं और यहां छायादार पेड़ व सुरक्षा दीवार भी बनवा चुके हैं। महाराज पहाड़ी नाथ ने कहा कि बीएम शर्मा व कांता देवी सच्चे गो प्रेमी हैं। उनका कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर महंत गंगाई नाथ, कप्तान मखफूल चौहान, संतोष सांवरिया व जोगेंद्र सिंह राठोड़ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद