नारनौल। रावमा विद्यालय जैलाफ में प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता व इको क्लब व एनएसएस इंचार्ज प्रवक्ता धर्म सिंह के नेतृत्व में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को जल के संरक्षण के लिए शपथ दिलवाई गई।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए गांव में एक जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जल की कम होती उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए जल को भावी पीढ़ी के लिए बचाने की आवश्यकता है। इंचार्ज धर्म सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर उपलब्ध जल का 2.7 प्रतिशत जल ही पीने लायक है। हम वर्षा जल का केवल 6 प्रतिशत भाग ही सहेज पाते हैं। वर्ष 2030 तक हमारे 21 शहरों के पास पानी के स्त्रोत नहीं बचेंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता दयानंद, जोगेंद्र, राकेश, होशियार सिंह, डॉ. महताब, सुरेंद्र, वेदप्रकाश, कमलेश, शर्मिला, सुमन, गजराज, अनिल आदि मौजूद रहे।