फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कविता, भाषण में स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
एनएसएस के स्वयं सेवकों को संबो​धित करते प्राचार्य।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शनिवार को किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश दहिया और विशिष्ट अतिथि सरिता यादव रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत एनएसएस के उद्देश्य, कविताओं, भाषणों के माध्यम से कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दिखाई। पहले दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय में श्रमदान किया तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करके स्वयंसेवकों ने अपनी सेवा भावना को दिखाने का कार्य किया। शिविर का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने इसमें अपना योगदान दिया। जिसमे विशेष योगदान रमेश सोनी डीपीई तथा बीनू डीपीई का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें