फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खुशबू बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव

विज्ञापन
भाजपा जिला सचिव बनने पर खुशबु अग्रवाल का स्वागत करतीं जिला अध्यक्ष भारती सैनी।
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए शनिवार को भाजपा महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने खुशबू अग्रवाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा में जिला सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर खुशबू अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी सहित केंद्र व प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। कहा कि भाजपा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकारिणी पहले से ही बनी हुई थी और इसमें एक जिला सचिव का पद रिक्त था, जिस पर खुशबू अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंप कर लिस्ट आगे भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें