फोटो नंबर-05महिला कॉलेज में अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर दिखाती छात्राएं। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस शिविर लगा। शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य डॉ. ममता सिद्धार्थ ने किया। कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मनमीत कौर, सुनीता देवी व डॉ. प्रियंका कुमारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इससे युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में पौधरोपण व पेड़ों की कटाई-संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण किया गया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई। छात्राओं ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए नशा उन्मूलन से संबंधित पोस्टर तैयार किए। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. ममता सिद्धार्थ, डॉ. वंदना कुमारी एवं स्वीटी गोयल आदि उपस्थित रहीं।
मैगलगंज लखीमपुर मार्ग से लिंक चौखड़िया रोड की हालत। संवाद
मैगलगंज लखीमपुर मार्ग से लिंक चौखड़िया रोड की हालत। संवाद
मैगलगंज लखीमपुर मार्ग से लिंक चौखड़िया रोड की हालत। संवाद