फोटो संख्या:69-गांव मालड़ा-अगिहार रोड पर आग लगने से जलती गाड़ी--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। मालड़ा से अगिहार जाने वाले रोड पर वीरवार रात दस बजे स्विफ्ट कार में आग लग गई जिससे कार जलकर राख हो गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान चालक को हल्की चोटें भी आईं हैं। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी। मालड़ा निवासी श्रीभगवान पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से अगिहार रोड पर बने मकान पर जा रहा था। तभी कार में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग अधिक होने के कारण गाड़ी पूरी तरह से जल गई।