नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को योगाभ्यास के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। स्वयंसेविकाओं ने माता मंदिर परिसर में श्रमदान भी किया। क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
सुबह के सत्र में इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने स्वयंसेविकाओं को डायल 112 और 1930 नंबर के विषय में जानकारी दी। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के डीएसपी ने स्वयंसेविकाओं को 3100 रुपये की राशि भी भेंट की। प्राचार्य प्रो. यशपाल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर के दूसरे दिन सभी गतिविधियों का सफल संचालन तीनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता शर्मा, डॉ. साधना यादव व डॉ. सुमन यादव ने किया।