फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, साइबर सुरक्षा की ली जानकारी

Tue, 24 Feb 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 08कार्यक्रम में संबोधित करती इंस्पेक्टर मीनाक्षी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई ने चौथे दिन सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खटोटी खुर्द में लगे शिविर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और पुलिस कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा की बारीकियों को समझा।
विज्ञापन

शिविर के प्रातः कालीन सत्र की शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ हुई। स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय के खेल मैदान की साफ-सफाई की और कूड़ा-करकट हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया।
इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में गरिमापूर्ण श्रम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। दोपहर के सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्गा शक्ति प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें