फोटो संख्या:56- भोजावास बस स्टैंड पर सफाई करते पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्व
कनीना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में सात दिवसीय एनएसएस कैंप में स्वयंसेवकों ने भोजावास बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. गौरव यादव ने स्वयंसेवकों की कैरियर काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि बारहवीं के बाद किन-किन क्षेत्रों में आप अपना कैरियर बना सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान ने बच्चों को बताया कि स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ सोच का जीवन में बड़ा ही महत्व है इसे अपनाएं।
इस अवसर पर मास्टर डीएन यादव, प्रवक्ता सत्यवान, अभय सिंह, वीरेंद्र शास्त्री ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर बुधराम प्रवक्ता, मास्टर अनिल, राजेंद्र सिंह, हनुमान मौजूद रहे। उधर कनीना के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में भी डाॅ. मुंशीराम की देखरेख में सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है और विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं।