फोटो संख्या:51- कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान महिला को सिलाई-कढ़ाई
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति के 50 बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए दो पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डाॅ. जयलाल यादव ने बताया कि युवाओं को कटाई, सिलाई तथा दूध प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे में अवगत कराया। जिले की ग्रामीण युवाओं व युवतियों को कृषि व गृह विज्ञान संबंधित घरेलू उद्योगों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ. पूनम ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के बैग, कुशन कवर, एप्रेन, सूट सलवार, बैग बनाने सिखाए गए। संवाद