फोटो संख्या:71- राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में स्वयंसेविका को सम्मानित करतीं मुख्यातिथि
- फोटो : संवाद
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया। शिविर में नीलम और निशा को श्रेष्ठ स्वयंसेवक तथा कल्पना और तनिशा को बेस्ट कैंपर चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. पवित्रा राव रहीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह ने की। प्राचार्य डॉ. विक्रम यादव ने कहा कि युवाशक्ति राष्ट्रहित के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा देवी, सीमा ने शिविर में स्वयंसेविकाओं के कार्यों और उन्हें दिए गए प्रशिक्षण के बारे में बताया। संवाद