फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अभिनंदन समारोह को लेकर सब्जी मंडी में किया दौरा

Thu, 04 Jan 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में रैली स्थल का निरीक्षण करते पूर्व ​शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने बुधवार को सब्जी मंडी का दौरा किया। सात जनवरी को होने वाले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या, पूर्व सांसद डाॅ. सुधा यादव के नागरिक अभिनंदन समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ सब्जी मंडी में होने वाले भाजपा के कार्यक्रम ऐतिहासिक होते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत के गृहमंत्री अमित शाह के भी इसी सब्जी मंडी में कार्यक्रम हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सब्जी मंडी प्रधान सूरत सैनी, राजू कौशिक, धर्मेंद्र सैनी, वासुदेव सैनी, मुंशीराम जांगड़ा पूर्व पार्षद, हरीश कौशिक सेहलंग सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें