नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार लाने के मकसद से आरंभ की गई कर्मयोगी योजना का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण और आत्मबोध जाग्रति के लिए एक बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग एक महीने से शिक्षा विभाग के सभी श्रेणी के कर्मचारी एवं अधिकारियों को कर्मयोगी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने लंबे समय से मिशन कर्मयोगी से जुड़े प्रशिक्षकों को बुधवार को नांगल चौधरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मानित किया। इसमें प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह प्रवक्ता रसायन विज्ञान, विनय यादव, रामानंद यादव राजकीय बहुतकनीकी नारनौल और हरिकिशन पीजीटी रसायन विज्ञान ट्रस्ट द्वारा अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।