फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में दिवाली के बाद दृश्यता घटकर 40 मीटर

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- महेंद्रगढ़- दादरी  स्टेट हाईवें 148 बी पर छाया कोहरा--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर सोमवार सुबह साफ दिखा। शहर कोहरे जैसी धुंध की चादर में लिपटा रहा और दृश्यता घटकर करीब 40 मीटर रह गई। सड़कों पर कम दिखाई देने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने भी धुंध और प्रदूषण के कारण असहजता महसूस की।
विज्ञापन

दिवाली की शाम करीब छह बजे से ही घर और दुकानें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाने लगे थे। लक्ष्मी पूजन के बाद दीप जलाए गए और देर रात तक पटाखे चलते रहे। इससे वातावरण में धुआं और प्रदूषक कण बढ़ गए।
शहर की सड़कों की हालत खराब है। कहीं गड्ढे हैं तो कहीं रोड़ियां उखड़ी हैं। वाहन गुजरने के बाद करीब 50 सेकंड तक धूल के गुबार दिखाई देते हैं जिससे हवा की गुणवत्ता और बिगड़ रही है। प्रशासन की ओर से केवल गाइडलाइन जारी की गई हैं, जबकि पानी के छिड़काव जैसी गतिविधियां कहीं नजर नहीं आ रहीं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि मंगलवार से ही पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें