महेंद्रगढ़। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने महेंद्रगढ़ में मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। विनोद कुमार सिंघल सहायक महाप्रबंधक को महेंद्रगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार सिंघल महेंद्रगढ़ शाखा के शाखा प्रबंधक राजेश गुर्जर, पाली शाखा से जितेंद्र यादव शाखा प्रबंधक, रिवासा शाखा कृष्ण कुमार शाखा प्रबंधक, माधोगढ़ शाखा से नीरज बेनिवाल शाखा प्रबंधक, बसई शाखा से दीपक कुमार शाखा प्रबंधक एवं गिरीश कनोडिया ने किया। क्षेत्रीय प्रबंधक सिंघल ने कहा कि प्राथमिकता यह रहेगी की महेंद्रगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। संवाद