फोटो नंबर-03बोरवैल की खराब पड़ी मोटर। संवाद
सिहमा। निकटवर्ती गांव खत्रीपुर में करीब 10 दिनों से जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल सप्लाई वाले बोर की मोटर खराब होने के कारण ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। ग्रामीण धर्मेंद्र सरपंच, बाबूलाल सेन, विक्रम यादव, करण सिंह, रण सिंह, मनोज कुमार, रिंकू यादव, रवि यादव, राजपाल, संजय कुमार, प्रदीप कुमार व अभिमन्यु आदि का कहना है कि संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वहीं जेई जन स्वास्थ्य विभाग नरेंद्र पाल रंगां का कहना है कि समस्या जायज है। मोटर को निकालने के बाद जिस मिस्त्री के पास ठीक करवाने के लिए डाली गई थी, उस मिस्त्री को कोई काम हो गया था। जिस वजह से यह मोटर ठीक नहीं हो पाई। अब तुरंत ही इस मोटर को ठीक करवा दिया जाएगा।