महेंद्रगढ़। दैनिक रेलयात्री महासंघ ने मांगों को रेवाड़ी से बीकानेर जा रहे डीआरएम गौरव गोविल को रविवार को स्टेशन पर ज्ञापन सौंपा।
महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ आदर्श रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों का ठहराव, विस्तार, फेरे बढ़ाने व ट्रेनों का समय परिवर्तन करने की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर सियालदह दुरंतो से बीकानेर, हावड़ा से बाड़मेर गाड़ियों का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव कराया जाए।
गाड़ी संख्या 19701-02 सैनिक एक्सप्रेस जयपुर-दिल्ली का विस्तार चंडीगढ़ तक करने, गाड़ी संख्या 54789-90 बीकानेर रेवाड़ी-पैसेंजर का विस्तार दिल्ली तक तथा हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर से सादलपुर तक एक या दो गाड़ियों का विस्तार रेवाड़ी तक करने, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर वाया महेंद्रगढ़ बीकानेर से सुबह चार बजे एक नई इंटरसिटी दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलाने, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर से महेंद्रगढ़ के रास्ते राजधानी चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, दिल्ली से लुहारू तक दो ईएमयू चलाने, महेंद्रगढ़ रूट पर तीर्थ स्थान के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी की एक सुपरफास्ट नई ट्रेन चलाने की मांग उठाई।
इस मौके पर सतबीर, मनोज, सुरेश वर्मा, विजय मेहता, देशराज पाली सरंपच, पालडी पनिहारा सरपंच विजय, अशोक, रामकुमार, राधेश्याम, विनोद मौजूद रहे।