फोटो संख्या:76-बुचौली में ग्रामीणों को नशा के प्रति जागरूक करती पुलिस--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़/सतनाली। जिले में नशे से दूर करने के लिए शुक्रवार को महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक मंजूषा और उनकी टीम ने गांव बुचौली महेंद्रगढ़ में लोगों को जागरूक किया।
निरीक्षक ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सामूहिक प्रयास करना होगा ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद की गतिविधियों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और इलाके का नाम रोशन करें।
वहीं सतनाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लोगों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक, नशे से बचकर खुद को और अपने परिवार को बर्बाद होने से बचाएं। थाना सतनाली प्रबंधक निरीक्षक धर्मसिंह और उनकी टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जाकर लोगों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया गया। कहा कि नशे की लत लगने के कारण व्यक्ति को अपना शरीर, परिवार इत्यादि उसको कुछ दिखाई नहीं देता, वह नशे के लिए अपराध करने से भी नहीं हिचकता और नशे के पीछे भाग कर अपनी जिंदगी को बर्बाद कर लेता है।