फोटो संख्या:81- उन्हानी में स्व-जनगणना पोर्टल को लेकर जागरूक करते प्रो. हरिओम भारद्वाज--स्रोत-
कनीना। गांव उन्हाणी और गुढा में स्व-जनगणना पोर्टल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशिक्षक प्रो. हरिओम भारद्वाज ने ग्रामीणों को पोर्टल की प्रक्रिया समझाते हुए लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक नागरिक स्वयं अपनी जनगणना कर सकते हैं और इसके बाद प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट आईडी मिलेगी। गणनाकार केवल सत्यापन करेंगे। कार्यक्रम में गणनाकारों और ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में राजसिंह गिरदावर, अनूप सिंह पटवारी, प्रदीप कुमार पटवारी सहित नागरिक उपस्थित रहे। संवाद