फोटो संख्या=66- सदर थाना महेंद्रगढ़ में खड़ा बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। पुलिस की डायल 112 टीम अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने ऊंची भांडोर क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया जिसमें बजरी भरी हुई थी।
मामले की गंभीरता और चालक के पास वैध दस्तावेज न होने की स्थिति को देखते हुए टीम ने तुरंत इसकी सूचना थाना सदर महेंद्रगढ़ को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला की इस अवैध बजरी का खनन खेड़की नदी क्षेत्र से किया गया था और इसे चोरी-छिपे परिवहन कर आगे ले जाया जा रहा था। खनन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। खनन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। संवाद