नारनौल। नारनौल डिपो से गांव डेरोली जाट के लिए बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी डेरोली जाट के लोग करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव नांगल व सिहमा से बस पकड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के युवा पढ़ाई करने और अनेक लोग खरीददारी, मजदूरी व नौकरी के लिए नारनौल व महेंद्रगढ़ जाते हैं।
लेकिन गांव में बस का संचालन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने डिपो प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि सुबह 8 बजे व शाम 5.30 बजे डेरोली जाट के लिए बस का संचालन शुरू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।