फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डी-प्लान को लेकर एडीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

Wed, 26 Jun 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी डी-प्लान के तहत जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट का प्रपोजल बनाकर भेजें। ये ऐसे होने चाहिए जिससे जनता को अधिक से अधिक फायदा हो। एडीसी मंगलवार को लघु सचिवालय में डी-प्लान को लेकर अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रपोजल बनाते समय संबंधित जनप्रतिनिधियों की सलाह व सहमति जरूर लें। स्कूलों व स्टेडियम में सोलर पैनल के लिए भी योजना बना सकते हैं। इसमें ध्यान रहे कि रखरखाव की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्कों में ओपन जिम के लिए भी कार्य करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से 14 करोड़ रुपए का बजट सामान्य व एससी कंपोनेंट में आया है। सभी कार्य सरकार के निर्देशानुसार नियमों के तहत किए जाएं। विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी ढांचागत विकास योजना बनाई जाए उसमें यह सुनिश्चित करें कि वो जमीन विवादित ना हो। साथ ही उन्होंने सभी कार्य संपन्न होने के बाद पौधारोपण पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रपोजल स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। बैठक में डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें