फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कटौती के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गर्मी में की जा रही बिजली कटौती के विरोध में गांव सिलारपुर में पंचायत आयोजित की गई। गांव की परस में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने की। शेर सिंह यादव, जगदीश, श्योताज सिंह, अशोक कुमार, हजारीलाल, बिजेन्द्र, दीनदयाल शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बार-बार की जा रही बिजली कटौती के कारण ग्रामीण परेशान हैं। बिना बताए व अधिसूचित किए बिजली निगम की ओर से लंबे-लंबे कट लगाए जाते हैं। इस अवसर पर भागसिंह , कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत, धर्मपाल, मनोज व राजकुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें