फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखीं बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं

विज्ञापन
फोटो संख्या:62 गांव डालनवास में रात्रि ठहराव के दौरान एसपी दीपक कुमार व ग्रामीण। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सतनाली। गांव डालनवास में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी चार प्रमुख समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने व खेलों में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीसी अनुपमा अंजली ने 60 से अधिक शिकायतें सुनी और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं रखीं। समाज कल्याण विभाग ने पांच लाभार्थियों की पेंशन बनाई और दो को कन्यादान राशि प्रदान की।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन और अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कलाकार मंडली ने हरियाणवी लोकगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी, सीईओ जिला परिषद, एसपी, नगराधीश, सीएमओ, बिजली निगम और कृषि विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें