महेंद्रगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में हकेंवि की एनएसएस टीम द्वारा रूट्स ऑफ कल, कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसोठ में सामूहिक पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने भाग लेकर विद्यालय परिसर में 20 पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुमित्रा देवी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम में शिक्षक महेन्द्र सिंह, दया राम, सुमनलता तथा गैर-शिक्षण स्टाफ ने भी सहयोग किया। संवाद