फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाइटेंशन लाइन के उचित मुआवजे को लेकर विरोध प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। किसान संगठन 25 मई को लघु सचिवालय में खेतों से गुजरते हाइटेंशन लाइन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान मनोज कुमार ने बताया कि अधिकतर जिलों में पॉलिसी के अनुसार मार्केट रेट पर मुआवजा निर्धारित भी किया जा चुका है लेकिन पावर ग्रिड मैनेजमेंट ने 29 अप्रैल 2026 को एक संशोधन करवाया और हरियाणा सरकार की ओर से इसे लागू किया जा रहा है। संशोधन के अनुसार लॉटरी के माध्यम से मार्केट रेट निर्धारण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के विरोध में 25 मई को किसान एकत्रित होकर लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें