फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीणों ने लिया भाग

विज्ञापन
फोटो 23: ​शिविर के दौरान योग का प्र​शिक्षण देते प्र​शिक्षक। स्रोत: ट्रस्ट
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव गुजरवास स्थित वेद वाटिका में चल रहे 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का संचालन कर्ण चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथि रीतू गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन पद्धति है जो विश्व को सेहत का रास्ता दिखा रही है। तनाव और थकान से बचने को हर व्यक्ति सुबह 30 मिनट योग करना चाहिए। योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश आर्य, संतोष चौहान व वीणा अग्रवाल ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, भ्रामरी व अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास करवाया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें