फोटो नंबर- 05स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निजी सहायक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। स्रोत-ग्र
मंडी अटेली। गांव खैराना के ग्रामीणों ने बाबा भैया मंदिर के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर मंत्री आरती सिंह राव के निजी सहायक को ज्ञापन सौंपा। सरपंच राहुल ने बताया कि बाबा भैया मंदिर के मुख्य रास्ते में कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है और सिविल कोर्ट व एसडीएम कोर्ट कनीना ने 4 अप्रैल को रास्ते से कब्जा हटवाने के आदेश भी पारित किए थे। लेकिन जिला उपायुक्त ने 8 अप्रैल तक कब्जा हटवाने के आदेश पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 मई को मंदिर परिसर में भंडारे व जागरण का आयोजन किया जाएगा, लेकिन रास्ते में अवैध कब्जे के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।