फोटो संख्या:53 विश्व पुस्तक मेले का शैक्षणिक भ्रमण करने के लिए रवाना होती हकेंवि टीम। स्रोत: स
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से नई दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, पुस्तकालय अधिकारियों सहित शिक्षकेतर कर्मचारी सम्मिलित हुए। यह विश्व पुस्तक मेला प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में कहा कि विभिन्न विषयों में प्रकाशित होने वाली नवीन पुस्तकों की जानकारी रखना व अकादमिक प्रकाशन के उभरते रुझानों को समझना शिक्षण, शोध एवं नवाचार के लिए अत्यंत आवश्यक है। संवाद