फोटो 15उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे अमरपुर जोरासी के लोग।संवाद
निजामपुर। अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन के पास मुर्गी दाना फार्म खुलने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को मंगलवार को ज्ञापन भी दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी दाना फार्म से आने वाली बदबू से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीण चेतन, खुशवंत, शशिकांत, बनाराम नंबरदार, पवन, दीपक पंच, संजय पच, रामावतार, महेंद्र, विक्की, राजकुमार, रामकिशन, से आने वाली बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि नजदीक रेलवे स्टेशन के सामने खेतों में मुर्गी दाना बनाया जा रहा है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि फार्म के नजदीक रेलवे स्टेशन, सरकारी स्कूल, मंदिर भी इसी मार्ग पर पड़ता है। साथ ही नजदीक के खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
उन्होंने फॉर्म के मालिक को मना भी किया, लेकिन अभी भी कार्य चालू है। उन्होंने इस समस्या के बारे में स्वास्थ्य विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग को भी अवगत करवाया था। वहीं मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है।