फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व सैनिक के खिलाफ झूठा केस बनाने पर एसपी से मिले ग्रामीण

Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली कस्बे में चोरी की वारदात को लेकर गांव बेगपुर निवासी पूर्व सैनिक धर्मवीर सिंह के खिलाफ पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा बनाने के विरोध में पुलिस अधीक्षक से मिलकर ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस पर पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार, रामनिवास यादव, शिवकुमार, पूर्व सरपंच रामोतार सिंह, दिनेश कुमार मास्टर, कर्मवीर सिंह ठेकेदार, वीरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच आदि का कहना है कि थाना प्रभारी द्वारा एक भूतपूर्व सैनिक पर झूठा आरोप लगाया है, जिसको लेकर थाना प्रभारी अपनी हठधर्मी दिख रहा है। ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूर्व सैनिक को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अगर थाना प्रभारी द्वारा झूठा कैसे बनाया गया है तो जांच करवाई जाएगी। जांच में दोषी होने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें