फोटो नंबर-07गांव धरसों में सड़क किनारे जमा गंदगी।
नारनौल। गांव धरसू में गंदगी, जलभराव और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत भेजी है। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव में लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गांव की अधिकांश गलियों में नियमित सफाई नहीं होती है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। मुख्य सड़क, निवाजनगर रोड और राठीवास रोड पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहता है। इससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से मांग की गई है कि गांव धरसू की सभी गलियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराई जाए। मुख्य मार्गों पर जमा गंदगी और कीचड़ को तुरंत हटाया जाए।