फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधूरे पड़े रास्ते से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
फोटो 06 : गांव खामपुरा में अधूरी पड़ी बिना इंटरलॉकिंग की गलियां। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। निकटवर्ती गांव खामपुरा में गांव के बीच से गुजरने वाले रास्ते का निर्माण काफी समय से अधूरा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से यह रास्ता बनाया जा रहा था लेकिन इसका काम बीच में ही रुक गया है। रास्ते पर इंटरलॉकिंग और अन्य कार्य नहीं हुए हैं। कैलाश चंद्र, रामनाथ, विवेक कुमार सहित कई ग्रामीणों ने यह बात कही। उन्होंने ग्राम पंचायत और उच्च अधिकारियों को शिकायत भी दी है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तुरंत इंटरलॉकिंग करवाने की मांग की है। ग्राम सचिव नैतिक ने कहा कि उन्हें खामपुरा गांव का पदभार हाल ही में मिला है। यदि कोई खामियां हैं, तो उन्हें अवश्य पूरा करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें