मंडी अटेली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मक्खी व मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। मक्खी मच्छरों के कारण मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से फाॅगिंग कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि इस मौसम में मक्खी मच्छरों का प्रकोप अधिक हो जाता है, इसलिए प्रशासन द्वारा समय रहते फॉगिंग करवानी चाहिए। फॉगिंग से मक्खी मच्छरों से निजात मिल जाएगी और कुछ हद तक बीमारियों पर भी रोक लगेगी। नागरिकों का कहना है कि मई महीने में गर्मी तथा मच्छरों का प्रकोप बढ़ने वाला है लेकिन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का रवैया अभी सुस्त है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र ही फॉगिंग करवाने की मांग की है। संवाद