फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर-नारनौल मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, आधे घंटे फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
फोटो 4 बसीरपुर के पास जाम लगाने के बाद फंसे वाहन।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के एक निजी बीएड कॉलेज के पास गांव बसीरपुर से जा रहे रास्ते को बंद करने पर ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह जाम लगा दिया। इस वजह से वाहन चालकों को करीब आधे घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव बसीरपुर में एक निजी कॉलेज के पास से खेतों में मकान बनाकर रहने वाले लोगों के लिए रास्ता बना हुआ था। अब कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने रास्ता बंद कर दिया जिसकी वजह से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
मंगलवार को गांव बसीरपुर के ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नारनौल-निजामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद करने से खेतों में आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने की सूचना मिलते ही निजामपुर थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें