फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रघुनाथपुरा में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नारनौल-सिंघाना रोड पर लगाया जाम

Wed, 29 Jul 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। रघुनाथपुरा गांव में कई दिनों से लगातार बाधित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने नारनौल-सिंघाना रोड पर जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की केबल में बार-बार फॉल्ट आने से गांव में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इस समस्या की शिकायत कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। बार-बार बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही, घरेलू कामकाज ठप हो गया और किसानों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और बिजली निगम के अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब केबल को बदलने का कार्य शुरू किया। नई केबल बिछाने के बाद गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली सप्लाई शुरू होने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद नारनौल-सिंघाना रोड पर यातायात फिर से सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें