फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय वाहन चालकों से टोल वसूली पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टोल को लेकर विरोध कर रहे लोगों को समझाते थाना प्रभारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
एनएच 148बी के सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से टोल लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर गांव के लोगों में रोष है और इसे लेकर टोल पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। शनिवार को इसे लेकर महापंचायत होगी। लोग नांगल चौधरी ब्लॉक के सभी गांवों को टोल पर छूट देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एनएचएआई ने सिरोही बहाली की सीमा में टोल प्लाजा बनाया है। जिस पर वाहनों से टैक्स वसूली शुरू हो गई है। पहले दिन ही ग्रामीणों ने पांच किलोमीटर के दायरे वाले गांवों के वाहनों का टोल माफ करने का प्रस्ताव दिया था। सहमति होने पर उन्होंने कंपनी को गांवों की लिस्ट उपलब्ध करा दी थी। लेकिन शुक्रवार सुबह सिरोही बहाली का एक युवक ड्यूटी पर जा रहा था तो उससे टैक्स लिया गया। इसी प्रकार अन्य से भी टोल लिया गया। गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने टोल प्लाजा पर शुक्रवार को धरना देकर कुछ देर के लिए बूथ बंद करवा दिए। लेकिन, पुलिस ने समझा कर दोबारा टोल शुरू करवा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शनिवार को हलका स्तरीय आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है। नांगल चौधरी हलके के सभी गांवों का टोल माफ करने पर प्रदर्शन कर वापसी पर विचार किया जाएगा। इस दौरान राजाराम गोलवा, रोहताश रावत, सुधीर, सरपंच कर्ण, रामकरण सरपंच एसोसिएशन, जसवंत सहरावत, चैनसुख, प्रदीप शर्मा, गोपी समेत अन्य टोल पर थे। इन लोगों ने टोल वसूली को लेकर प्रदर्शन किया। टोल पर प्रदर्शन कर शनिवार को महापंचायत बुलाने पर चर्चा हुई। बैठक में ब्लॉक के सभी वाहनों को टोल पर छूट देने की मांग की गई।
केेस वापस लेने की मांग
टोल कर्मचारियों से मारपीट करने और काम में रुकावट मामले में दर्ज केस को लोगों ने वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि टोल के कारण गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में पहले से दर्ज मामले वापस हो। बता दें कि नांगल चौधरी थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पार्टनर मनोज कुमार की शिकायत पर 15-20 युवकों पर वीरवार को मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बस की लाइट टूटी, हुआ हंगामा
टोल पर रोडवेज की बस की लाइट टूट गई। इस पर टोल कर्मचारी और चालक से विवाद हो गया। रोडवेज के चालक का कहना है कि टोल बैरियर के लाइट टूटी। जबकि टोल कंपनी का कहना है कि चालक बिना टोल टैक्स के जल्द जाना चाह रहा था। इससे ऐसा हुआ। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत कर दिया। टोल के पार्टनर मनोज ने बताया कि चालक एक कर्मचारी को बस से जबरन लेकर जा रहे थे। हालांकि मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर खत्म हो गया।
टोल शुरू होते ही विवाद
नेशनल हाईवे-148बी पनियाला मोड़ (नांगल चौधरी) से नारनौल पर सिरोही बहाली गांव के पास टोल प्लाजा पर तीन फरवरी से टोल वसूली का कार्य शुरू हुआ था। इसी दिन लोगों ने टोल पर हंगामा किया और टोल को फ्री करा दिया था। लोगों की मांग है कि टोल पर पांच किलोमीटर दायरा के गांवों के वाहनों को छूट मिले। टोल कंपनी ने पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को छूट देने की बात कहीं थी। बुधवार को दोबारा टोल पर टैक्स वसूली का काम शुरू हो गया। इस पर वीरवार को टोल पर मारपीट की गई थी। वहीं कुछ लोग टोल पर अन्य कार्य को ठेका लेने की भी मांग कर रहे हैं।
कंपनी ने पांच किलोमीटर के दायरे में निजी वाहनों को छूट दी है। इसके बावजूद लोग टोल संचालक में रुकावट डाल रहे हैं। शुक्रवार को रोडवेज चालक ने टोल पर हंगामा किया। -मनोज कुमार, पार्टनर टोल कंपनी

टोल प्लाजा पर बैठकर कर आगामी रूपरेखा बनाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें