फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई अनाज मंडी नारनौल व अटेली में सरसों खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी

Fri, 19 Apr 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रबी सीजन-2024 की खरीद को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई अनाज मंडी नारनौल में रोस्टर अनुसार खरीद की जाएगी। नई अनाज मंडी नारनौल व अटेली में सरसों खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

उप मंडल अधिकारी व सह प्रशासक मार्केट कमेटी नारनौल डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को अकबरपुर रामू, अब्बदुल्ला नगर, बडगांव, बदोपुर, बुचकपुर गांव की सरसों खरीद की जाएगी। इसी प्रकार 20 अप्रैल को फैजलीपुर, जादूपुर, कुतबापुर, मकसूसपुर, नांगल शालु, सुराना, तलोट गांवों की सरसों खरीद की जाएगी तथा 21 अप्रैल को रविवार का अवकाश होने के कारण कोई गेट पास जारी नहीं होंगे। 22 अप्रैल को नांगतिहाडी, नसीबपुर, निवाजनगर, श्योनाथपुरा, सिलारपुर मेहता, 23 अप्रैल को खत्रीपुर, कोजिन्दा, लहरोदा, आजमनगर तथा 24 अप्रैल को बलाहां खुर्द, बडकोदा, दौचाना व डोहर खुर्द गांवों की सरसों खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडी में सरसों बेचने के लिए सभी किसान अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं। बिना रोस्टर के किसी भी किसान की सरसों नहीं खरीदी जाएगी। वहीं इसी प्रकार अटेली में भी सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल तथा 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद गांवों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी। कोई भी किसान बिना रोस्टर के अपनी फसल मंडी में ना लाएं। यह जानकारी देते हुए सचिव व कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी अटेली सुनीता ने बताया कि 19 अप्रैल को सुजापुर, बजाड़, अटेली व बेगपुर गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। 20 अप्रैल को सलीमपुर, गोकलपुर व नीरपुर गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें