फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खुले आसमान तले पड़ी 88571 क्विंटल सरसों, आज भी नहीं मिलेंगे गेटपास

Fri, 19 Apr 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- बस स्टैंड के वर्कशॉप में लगी सरसों की ढ़ेरियां व सरसों से भरे बैंग--स्रोत--संवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में खरीद एक दिन बंद रहने के बावजूद भी जिम्मेदार पूरा उठान नहीं कर पाए हैं। पिछले तीन दिन से उठान कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि दो दिनों तक तो स्टोर के प्वाइंट भी निर्धारित नहीं किए गए थे, जबकि तीसरे दिन रोहतक व गोहाना के गोदामों में यहां की उपज स्टोर करनी पड़ रही है। वहीं महेंद्रगढ़ व सतनाली की मंडियों से उठान के लिए जिम्मेदारों के पास महज 10 वाहन हैं। इन वाहनों को रोहतक व गोहाना के गोदामों में अनलोडिंग होने में काफी समय की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में वीरवार को किसानों के वाहनों की एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी। स्टेट हाईवे से लेकर रोडवेज के अस्थाई खरीद केंद्र तक किसान दिनभर कड़ी धूप में तपते रहे। केंद्र में जगह का अभाव होने के कारण एक-एक किसान को पांच-छह घंटे का समय लग रहा था।सरसों का उठान धीमी गति होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। महेंद्रगढ़ मंडी में 40 तो सतनाली में 54 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ। वीरवार को अनाज मंडी व वर्कशॉप में किसानों को सरसों डालने के लिए जगह का अभाव रहा। मंड़ियों में उठान नहीं होने की वजह से सरसों के भरे बैंग को एकत्रित किया जा रहा है। खरीद अधिकारी ने महेंद्रगढ़ मंडी से 105161 क्विंटल सरसों की खरीद, 64332 क्विंटल का उठान तथा 40829 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है। वहीं सतनाली मंडी में अभी तक कुल 88229 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि उठान 40487 क्विंटल का उठान हो चुका है तथा 47742 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले बैगों में भरकर रखी गई है। सतनाली मंडी में खरीदे गए कुल 13115 क्विंटल गेहूं ज्यों का त्यों मंडी में पड़ा है। दोनों मंडियों में 88571 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले है। अनाज मंडी महेंद्रगढ़, सतनाली व वर्कशॉप में सरसों की उठान न होने की वजह से जगह का अभाव हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव कोमिला ने 19 अप्रैल को किसानों के गेट पास नहीं काटे जाएंगे। मंडियों में सरसों की अधिक आवक होने के कारण सतनाली व महेंद्रगढ़ मंडी में फसल खरीद के लिए नए टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।
आज भी मंडियों में नहीं काटे जाएंगे गेटपास
मंडियों से उठान के अभाव में जगह का अभाव बना हुआ है। जिम्मेदारों द्वारा पिछले 20 दिनों में छह बार मंडियों में टोकन जारी नहीं करने का निर्णय लिया जा चुका है। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। किसान भी अपनी उपज बिक्री के लिए असमंजस की स्थिति में हैं। मार्केट कमेटी सचिव महेंद्रगढ़ कोमिला ने बताया कि अनाज मंडी महेंद्रगढ़, रोडवेज कार्यालय महेंद्रगढ़, तथा अनाज मंडी सतनाली में 19 अप्रैल को खराब मौसम को देखते हुए फसल खरीद के लिए नए गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। वहीं कनीना अनाज मंडी में खराब मौसम की संभावना के कारण गेटपास जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है। पहले ही जारी हो चुके टोकन की फसल खरीदी जाएगी साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी। कनीना मार्केट सचिव नुकुल यादव ने बताया कि शुक्रवार को नई अनाज मंडी कनीना में अपनी फसल लेकर ना आएं।

फोटो संख्या:67- बस स्टैंड के वर्कशॉप में लगी सरसों की ढ़ेरियां व सरसों से भरे बैंग--स्रोत--संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें