फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव खेड़ी-तलवाना ग्राम पंचायत तैयार करेगी फुटबाॅल की नई पौध

Fri, 16 May 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- गांव खेड़ी  तलवाना के खेल मैदान में अभ्यास करते ​खिलाड़ी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना में ग्राम पंचायत को चेतक स्टेडियम में खेल नर्सरी की स्वीकृति अप्रैल में दी गई थी। इसमें दो आयु वर्ग में फुटबाल के 53 खिलाड़ी प्रतिदिन छह घंटे पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उपलब्ध सामान उपलब्ध करवा कर दो कोच की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि चेतन स्टेडियम में फुटबॉल की खेल नर्सरी का कार्य शुरू कर दिया गया है गांव में 32 से अधिक नेशनल खिलाड़ी फुटबाल में भाग ले चुके हैं जिसमें से जैसलमेर कोच नेशनल खिलाड़ी व नेशनल कोच रह चुके हैं। इनके साथ ही जगमोहन सिंह नेशनल खिलाड़ी नेशनल कोच रह चुके हैं।
इनके साथ मुकेश, विकास, प्रदीप नेशनल कोच रह चुके हैं। फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए यह प्रसिद्ध गांव है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के 38 खिलाड़ी व 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 15 खिलाड़ी प्रतिदिन 6 घंटे ग्राउंड में पसीना बहा रहे हैं। ग्राम पंचायत की तरफ से खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें सुबह 2 घंटे व शाम को 4 घंटे अभ्यास करवाया जा रहा है। गांव के एनआईएस कोच ईश्वर सिंह ने फुटबाल खेल में पांच बार नेशनल व 8 बार संतोष ट्रॉफी खेलकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

इंसेट
-खिलाड़ियों को मिलता है भत्ता:
खेल नर्सरी के तहत अंडर 14 तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व अंडर 17 व अंडर 19 के खिलाड़ियों को 2-2 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जानी हैं। इस खेल नर्सरी में कोई भी बच्चा खेल सीखने के लिए आ सकता है। नर्सरी में एक महीने में 22 दिन की हाजिरी अनिवार्य देनी होगी। उसके बाद ही बच्चा छात्रवृति के लिए पात्र होगा।

-
वर्जन:-
फुटबॉल के लिए खेड़ी तलवाना गांव हरियाणा में प्रसिद्ध है। इसके लिए चेतन स्टेडियम में फुटबॉल खेल नर्सरी तैयार की जा रही है। वर्तमान में 53 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए खेल का सामान ग्राम पंचायत की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही दो नेशनल खिलाड़ी रह चुके कोच प्रतिदिन 6 घंटे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

- पकंज हिंदू, सरपंच ग्राम पंचायत खेड़ी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें