निजामपुर। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
पुलिस खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता कर रही है। गांव छिलरो में डीएसपी हरदीप सिंह की मौजूदगी में थाना निजामपुर की पुलिस टीम ने खेल प्रतियोगिता में माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक किया और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
गांव छिलरो के खेल मैदान में वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। गांव निजामपुर और गांव छिलरो की टीम के बीच प्रतियोगिता हुई। वालीबॉल प्रतियोगिता में गांव छिलरो की टीम विजेता रही। विजेता टीम को डीएसपी के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे करके युवाओं को अपनी चपेट में ले लेता है।
अभियान के तहत जिले के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। थाना प्रबंधक एसआई गोविंद ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि नशे से दूर रखने में सहायक होती है।