फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध खनन को रोकते समय गांव बायल के सरपंच पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के गांव बायल में अवैध खनन को रोकते समय कुछ लोगों ने सरपंच दशरथ सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नांगल चौधरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरपंच की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रास्ते को बुलडोजर की सहायता से बंद करवाया था। सरपंच का आरोप है कि देर रात ढाणी हरनाथ निवासी मुकेश, बायल के मामराज, अभय सिंह और उनके बुलडोजर ऑपरेटर ने दोबारा मशीनरी की मदद से रास्ता खोल दिया।
इसकी सूचना मिलने पर सरपंच अपने साथियों राजू और हंसराज के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को ऐसा करने से रोका। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर सरपंच को घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी बुलडोजर व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शनिवार को वन विभाग ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
रेंज ऑफिसर रजनीश यादव ने बताया कि विभागीय कार्रवाई जारी है। वहीं थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें