फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव अकबरपुर गांव विक्रम सिंह बने सेना में ऑनरी कैप्टन

विज्ञापन
सेना में ओ. कैप्टन बने विक्रम सिंह को बैज लगाते सेना अ​धिकारी।
विज्ञापन
नारनौल। गांव अकबरपुर निवासी विक्रम सिंह भारतीय सेना में ऑनरी कैप्टन के पद पर पदोन्नत हुए हैं। गांव के साधारण परिवार में लीला राम के घर जन्मे विक्रम सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई। उसके बाद वे जून 1994 में सेना में भर्ती हुए। 29 वर्षों की सेवा के बाद उन्हें ऑनरी कैप्टन के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। इससे पहले वे ऑनरी लेफ्टिनेंट के पद पर थे। विक्रम सिंह के कैप्टन बनने पर गांव में खुशी की लहर है। उनकी पदोन्नति पर पिता लीलाराम सेहरावत, माता सजना देवी, पत्नी सुशीला देवी, भाई अशोक, पुत्र रोहित, पुत्र वधू वर्षा आदि ने खुशी जताई है। वहीं कैप्टन विक्रम सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। जिनकी प्रेरणा से ही वे भारतीय सेना में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें