फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे के कारण ट्राॅले में घुसी कार, बाल-बाल बचे सवार

Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना-अटेली मैन रोड पर भोजावास में श्याम मंदिर के समीप अधिक कोहरा होने के कारण रात्रि के समय एक ट्राला सड़क से नीचे उतर गया था। ट्राले का केबिन सड़क से नीचे व पीछे की ट्रॉली आधी सड़क के बीचोंबीच रही। सुबह 7:30 बजे के आसपास झज्जर निवासी दो युवक अपनी कार से अटेली जा रहे थे तो सुबह के समय अत्यधिक धुंध व दृश्यता कम होने की होने की वजह से उन्हें सड़क के बीचो-बीच उतरा हुआ ट्राला दिखाई न देने के कारण उनकी कार ट्राले से टकरा कर पीछे से ट्राले में घुस गई। कार की स्पीड कम होने के कारण उनका बचाव रहा है।
विज्ञापन

गनीमत यह रही की बड़ी जनहानि होने से बच गई। कुछ समय बाद जैसे ही साथ लगते खेतों के लोगों को इस दुर्घटना का पता लगा तो उन्होंने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर आने जाने वाले वाहन चालकों को धीरे होने का संकेत देकर उन्हें दुर्घटना से अवगत करवाया और उनका बचाव कार्य किया। करीब 2 घंटे बाद क्रेन की सहायता से ट्राले को बाहर निकाल कर सड़क मार्ग को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें