फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की झलक धरातल पर स्पष्ट दिखनी चाहिए- रामबिलास

Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सोमवार को अपने आवास जयराम सदन पर जिले के अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में अधिकारियों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा घोषणाओं का फीड बैक लिया गया। इस दौरान शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि विकास कार्यों की झलक धरातल पर जनता को स्पष्ट नजर आनी चाहिए।
विज्ञापन


मीटिंग से पूर्व शिक्षामंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं, जिनमें अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करवा दिया गया।
  उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारी से कहा कि नहरी पानी शुष्क एवं रेतीले क्षेत्र महेंद्रगढ़ की जीवन रेखा है, इसलिए सीएम द्वारा घोषित निम्बेहड़ा माइनर के विस्तार को अमलीजामा पहनाने की शुरूआत करवाएं, क्योंकि इस नहर के बन जाने से निम्बेहड़ा से नांगलमाला तक के डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को  सिंचाई एवं पेयजल के लिए भरपूर पानी मिलने लगेगा।

इसके अतिरिक्त धौली माइनर व सिहमा से दुलोठ माइनर पर भी विशेष ध्यान दें। प्रो. शर्मा ने बिजली  वितरण निगम के कार्य की समीक्षा उपरांत कहा कि नावां व श्यामपुरा बिजली विस्तारीकरण को रेलवे क्रासिंग का कार्य पूरा होते ही जनवरी माह तक लागू  करवाएं ताकि सतनाली क्षेत्र को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलना सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने बाबा रूपदास बलाना व ढ़ाढ़ोत की सड़क का कार्य  अविलंब शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने प्रो. शर्मा को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सीएम द्वारा घोषित विकास कार्यों को पूरा करवाने की दिशा में जरूरी औपचारिकताएं लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समूचे जिले में सीएम द्वारा घोषित विकास योजनाओं को पूरा करवाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर, एसडीएम विक्रम सिंह आईएएस, डीएसपी बिरम  सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार मुखत्यार सिंह, बीडीपीओ निशा तंवर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें